सूरजपुर जिला छत्तीसगढ़
चिकित्सालय से 9 नवीन ‘108 संजीवनी एक्सप्रेस’ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में हमारी सुशासन सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये एम्बुलेंस दूरस्थ अंचलों तक समय पर आपातकालीन उपचार सुनिश्चित कर अनेक जीवन बचाने में सहायक सिद्ध होंगी। सुशासन सरकार का लक्ष्य स्पष्ट है—हर जरूरतमंद तक ‘गोल्डन ऑवर’ में चिकित्सा सुविधा पहुँचे और किसी को भी उपचार के अभाव में परेशानी न हो।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी जी, श्री भीमसेन अग्रवाल जी, श्री शशिकांत गर्ग जी, श्री रितेश गुप्ता जी, श्री देव गुप्ता जी, श्री संदीप अग्रवाल जी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
संभागीय ब्यूरो चीफ शिव नाथ बघेल का रिपोर्ट*









