चाकू से हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी लकी सिंग को थाना केशकाल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

  • चाकू से हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी लकी सिंग को थाना केशकाल पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल

दिनॉक 26.03.2026 को जरिये मोबाईल से सूचना मिला कि चाकू से घायल एक लड़की को सीएचसी केशकाल में भर्ती किये हैं की सूचना प्राप्त होने से तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ सउनि. सुरेश मरकाम, मआर. 609 सविता गंगराले के अस्पताल पहुँचकर घायल पीड़िता से पुछताछ किया उसके द्वारा बताया गया कि लक्की नाम के लड़के से पहले बातचीत करती थी घर वालो के द्वारा मना करने पर बातचीत करना छोड़ दी थी। गांधी मार्ट से काम कर जाते समय शाहिद हन्फी मुर्गी दुकान के पास रात्रि 09:30 बजे पहुंची थी उसी समय सामने से लक्की अचानक आकर तुम मेरे से बात नही करते हो जान से मार दूंगा कहकर पूर्व से हाथ में रखे चाकू से इसके उपर सीने पर प्राण घात हमला किया आहत पीड़िता के द्वारा बीच बचाव करने पर चाकू उसके बायें हाथ जांघ पर लगा प्रार्थिया अस्पताल में भर्ती है।

आरोपी लक्की सिंग का कृत्य धारा 109 बीएनएस का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आरोपी घटना कारित कर घटना दिनॉक से फरार था जिसे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज चन्द्रा (भा०पु०से०) के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा एव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल श्री अरूण कुमार नेताम के पर्यवेक्षण में थाना केशकाल एवं सायबर टीम के जरिये लगातार प्रयास कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी लक्की सिंग उर्फ उरवानुष भेलवा पिता स्व. तस्वीर सिंग निवासी सोरिद डिपोपारा, थाना जिला धमतरी को हिरासत में लेकर कर पूछताछ किया गया जो अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत दिनांक 29/03/2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में उपनिरीक्षक गुलाब टण्डन, सउनि सुरेश मरकाम, आरक्षक कमलेश कंवर, दीपक ध्रुव, रामेश्वर देहारी एवं सायबर की टीम सायबर प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, प्रआर, अजय बघेल, आर. संतोष कोडोपी की अहम भूमिका रही।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश