गर्मी का मौसम अभी शुरू हुआ नहीं और आगजनी की घटनाएँ सामने आने लगी हैं,,धमतरी जिले के बोडरा गाँव से भी ऐसा मामला सामने आया है जहाँ किसानों की कई एकड़ फ़सले जलकर खाक हो गई है।

गर्मी का मौसम अभी शुरू हुआ नहीं और आगजनी की घटनाएँ सामने आने लगी हैं,,धमतरी जिले के बोडरा गाँव से भी ऐसा मामला सामने आया है जहाँ किसानों की कई एकड़ फ़सले जलकर खाक हो गई है।

दरअसल अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम बोड़रा में किसानो ने सैकड़ो एकड़ खेत में चना,, राहर,, सरसो और लाखड़ी की खेती की थी। लेकिन अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई और देखते ही देखते ही आग बेकाबू होकर पूरे खेत में फैल गई जिससे किसानों की कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

किसानों को जैसे ही इसकी सूचना लगी वे तुरंत आग को बुझाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाना मुश्किल था। जिसकी वजह से फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना के बाद किसानों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई सब एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे साथ ही धक्का मुक्की भी होने लगी जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। वही मौके पर पुलिस पहुंची और किसानों को शांत करवाया गया।साथ ही खेतों में लगे पंप की मदद से आग बुझायी गई।

घटना के बाद किसानों की पूरी मेहनत पर पानी फिर गया है और किसान चिंतित हैं कि कड़ी मेहनत से उन्होंने फसल तैयार की थी जो पूरी तरह बर्बाद हो गई,, अब किसानों को शासन प्रशासन से मदद की दरकार है,कि इतनी मेहनत से लगायी गई फसल नष्ट हो चुकी है जिसका ख़ामियाज़ा उन्हें भुगतना पड़ेगा जिसके लिए प्रशासन से उन्होंने मुआवजे की मांग की है।और किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों का अगर घटना में हाथ है तो जाँच की माँग की है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post