स्थान बालोद
रिपोर्टर ==मंजू शर्मा
मो न==7974587160
कलेक्टर एवं अधिकारियों ने ग्राम पोण्डी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर किया स्वच्छता अभियान की शुरूआत
नीर चेतना अभियान के तहत गांव में निकाली गई जागरूकता रैली
बालोद ==कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम पोण्डी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होने के पूर्व ग्राम पोण्डी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर स्वच्छता कार्यक्रम की शुरूआत की।

इस मौके पर कलेक्टर मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की। इस दौरान ग्रामीणों एवं महिलाओं के द्वारा ’जल है तो कल है’ तथा पौधरोपण एवं पानी के संरक्षण के संबंध में गगनस्पर्शी नारे भी लगाए।

कलेक्टर मिश्रा एवं अधिकारियों ने ग्राम पोण्डी में जल संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत किए जा रहे बेहतरीन कार्यों की भी भूरी-भूरी सराहना की। इस मौके पर एसडीएम श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।










