ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई

ऑपरेशन आघात” में सप्ताह के भीतर अवैध गांजा पर तीसरी बड़ी कार्रवाई
BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल

खरसिया -में 52 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

इस सप्ताह तीसरा बड़ा प्रहार—पहले तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त

ओडिशा से ट्रेन के जरिए ला रहे थे गांजा—रेलवे चेकिंग के डर से खरसिया में उतरकर भागने की फिराक

खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधि—साइबर, चौकी खरसिया और रेल्वे की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दबोचा

तीन आरोपियों के बैग से 52 किलो गांजा बरामद—कीमत करीब ₹25.62 लाख

अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क पर लगातार प्रहार—मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी से कार्रवाई तेज

एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज—आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

साइबर थाना, चौकी खरसिया और रेलवे पुलिस की संयुक्त कार्रवाई सफल

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “रायगढ़ पुलिस का नशे के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस, तस्करी नेटवर्क पर एंड-टू-एंड कार्रवाई”
Chhattisgarh Police छत्तीसगढ़ पुलिस IGP Bilaspur Range Raigarh District Thana Kharsia Raigarh

23 अप्रैल, रायगढ़ । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने लगातार तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है

सप्ताह के भीतर तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त करने के बाद 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी-

(1) दिनेश कुमार बेहरा पिता लिंगराज बेहरा उम्र 22 वर्ष ग्राम कत्रिंगया थाना गोछापडा जिला कंधमाल

(2) शिवा बेहरा पिता राहुल बेहरा उम्र 21 वर्ष सा. डडकी थाना सदर जिला कंधमाल

(3) देवी प्रसाद कंहर पिता बंशीधर कंहर उम्र 19 वर्ष सा. सीगाकेता थाना गोछापड़ा जिला कंधमाल
कुल बरामदगी- 52 किलोग्राम गांजा, कीमत लगभग ₹25 लाख 62 हजार

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश