अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैंड कोंडागांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया l

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैंड कोंडागांव में स्वच्छता अभियान चलाया गया l BGN24 INDIA
कोंडागांव नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के द्वारा प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता अभियान चलाया जाता है इसी कड़ी में दिनाँक 12 अप्रैल 2026 दिन रविवार को मुख्य नगरपालिका

अधिकारी दिनेश डे के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिकों एवं निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रहे युवक-युवतियों के द्वारा अंतर्राज्यीय बस स्टैंड के परिसर में झाड़ू मार कर साफ सफाई किया गया l इसके बाद सभी ने मिलकर स्वच्छ भारत- सुंदर भारत और स्वच्छ कोंडागांव – सुंदर कोंडागांव के नारे लगाएं l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के

संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, सदस्य श्रीकांत तिवारी, नगर पालिका परिषद कोंडागांव के एसडीओ बृजेश श्रीवास्तव, संतोष साहू और निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहें l

संभागीय ब्यूरो चीफ
गणेश मानिकपुरी
बी जी एन 24 इंडिया
कोंडागांव ( छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post