अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत,,,,,

अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत,,,,,

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विष्णु सिंहदेव ने एफआईआर की मांग की,,,

BGN24 India news
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल
मो.न.-9977901194
दिनांक ,22/04/2026,

सरगुजा अम्बिकापुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव, व सरगुजा संभाग के कद्दावर युवा नेता, विष्णु सिंहदेव ने शहर के एक निजी विद्यालय के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में विद्यालय पर कथित भेदभाव, अवैध संचालन और आर्थक अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


विष्णु सिंहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा कि शहर के विद्यालय ने एक बच्चे को स्थानीय भाषा बोलने के आधार पर प्रवेश देने से इंकार किया, जो शिक्षा के अधिकार और समानता के सिद्धांतों के विपरीत है। साथ ही विद्यालय के बिना वैध मान्यता लंबे समय से संचालित होने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में विद्यालय द्वारा फीस, किताब, ड्रेस और अन्य मदों में अभिभावकों से बड़ी राशि वसूले जाने की जांच की मांग की गई है। इसके अलावा जिला शिक्षा अधिकारीकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि यदि प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है तो मामले को न्यायालय तक ले जाया जाएगा। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विष्णु सिंहदेव ने कहा फिलहाल प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश