सूरजपुर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस की हुई बॉर्डर मीटिंग, सीमावर्ती इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सूचनाएं साझा करने एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने बनी रणनीति

सूरजपुर छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पुलिस की हुई बॉर्डर मीटिंग, सीमावर्ती इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, सूचनाएं साझा करने एवं अवैध तस्करी पर रोक लगाने बनी रणनीति

लोकेशन-सुरजपुर छत्तीसगढ़
दिनांक -10/4/2026
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ -शिवनाथ बघेल

सूरजपुर_ आईजी सरगुजा रेंज श्री दीपक कुमार झा एवं डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने अंतराज्जीय सीमावर्ती थाना की पुलिस के साथ अपराधियों की धरपकड़ के लिए जॉइंट ऑपरेशन चलाने,

किसी अपराध के बाद बार्डर क्षेत्र में ठोस नाकाबंदी कराने, आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आदतन अपराधियों की जानकारी साझा करने एवं अपराधी तक पहुंचने के लिए बेहतर प्लानिंग के साथ कार्य करने के लिए बार्डर मीटिंग करने के निर्देश दिए थे।

निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के थाना चांदनी और मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के थाना बैढ़न पुलिस की बार्डर मीटिंग रविवार, 05 अप्रैल 2026 को थाना कोतवाली बैढ़न में आयोजित हुई।

इस मीटिंग में अंतरराज्यीय अपराधियों को पकड़ने में एक-दूसरे की मदद करने पर जोर दिया गया। तीन घंटे चली बैठक में वॉट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी।

बैठक में रणनीति के तहत सीमावर्ती थाना क्षेत्र में गश्त की जाएगी, आपराधिक गतिविधियों, अवैध सामग्री के परिवहन, पशु तस्करी पर अंकुश लगाने एवं कानून व्यवस्था के लिए जरूरी कदम उठाने, अपराधी तक पहुंचने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर समन्वय के लिए भी कार्ययोजना बनाई गई।

बैठक में थाना प्रभारी चांदनी राम प्रताप साहू, थाना बैढ़न के एसआई विनोद सिंह सहित दोनों ओर के अन्य पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post