विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल
-9977901194

सूरजपुर दिनांक 21 मार्च 2026 को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर शिव पार्क सूरजपुर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र सूरजपुर एवं रामानुजनगर के समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे। उनके द्वारा पौधा रोपण किया गया।

उपवनमंडल अधिकारी, अशोक कुमार तिवारी के द्वारा विश्व वानिकी दिवस के उद्देश्य के बारे में बताया गया कि सभी प्रकार के वनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और उनके संरक्षण के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दिन वनीकरण और वनों के पारिस्थितिक तंत्र के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता हैl


विश्व वानिकी दिवस का मुख्य उद्देश्य: वनों की कटाई को रोकना, जैव विविधता की रक्षा करना, और लोगों को वनों के आर्थिक व पर्यावरणीय महत्व के बारे में बताना। यह दिन हमें याद दिलाता है कि जंगल ऑक्सीजन, वर्षा का पानी और पर्यावरण संतुलन के लिए अनिवार्य है।

Share it :
वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूआ खाल की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश