जिला अस्पताल बालोद में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु राष्ट्रीय एचपीव्ही टीकाकरण अभियान की हुई शुरूआत14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियाँ होगी टीकाकरण के लिए पात्र

स्थान ==बालोद
रिपोर्टर==मंजू शर्मा
मो न=7974587160
जिला अस्पताल बालोद में सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु राष्ट्रीय एचपीव्ही टीकाकरण अभियान की हुई शुरूआत
14 से 15 वर्ष की आयु की किशोरियाँ होगी टीकाकरण के लिए पात्र

बालोद, = कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशनुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. जे. एल. उइके के मार्गदर्शन में आज सर्विकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एचपीव्ही टीकाकरण अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में 14 वर्षीय बालिका कु. रिया देवदास एवं कु. गार्गी देशमुख को एचपीव्ही वैक्सीन से टीकाकृत कर जिले में सर्विकल कैंसर के विरूद्ध राष्ट्रीय एचपीव्ही टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई।

इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सर्विकल कैंसर से बचाव हेतु एचपीव्ही टीका वर्तमान में जिला चिकित्सालय में प्रत्येक कार्य दिवस में लगाया जायेगा। इसके लिए वही किशोरियां पात्र होंगी जिन्होंने अपना 14वां जन्म दिवस मना लिया हो परन्तु 15वां जन्मदिन न मनाया हो। उन्होंने बताया कि किशोरियों के आयु के प्रमाण पत्र हेतु आधार कार्ड, फोटो आई.डी. कार्ड मान्य किया जायेगा।

पहचान पत्र न होने पर माता-पिता द्वारा हस्ताक्षरित शपथ पत्र भी मान्य किया जाएगा इसके लिए फिजिकल कान्सेंट फार्म एवं एज डिक्लरेशन फार्म पूर्ण रूप से भरकर यूविन पोर्टल पर अपलोड किया जायेगा। टीकाकरण पश्चात् लाभार्थी को यूविन पोर्टल द्वारा जारी डिजिटल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। इस अवसर पर सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डा. आर.के. श्रीमाली, आरसीएच नोडल अधिकारी डाॅ. सानू नायक, खण्ड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी आर.के सोनबाई सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Share it :
छत्तीसगढ़ महिला बाल विकास मंत्री भटगांव विधायक, लक्ष्मी राजवाड़े एवं वन विकास निगम अध्यक्ष रामसेवक पैकरा के प्रयासों से मां गढवतीया देवी धाम में श्रद्धालुओं के अर्थव्यवस्था को देखते हुए नैवरात्र से पहले 50 लाख रुपए कि लागत का कार्य निर्माण हुआ चालू,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post