चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त, हाईवा जप्त

चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त, हाईवा जप्त

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 25 मई 2026/ जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को खनिज विभाग की टीम ने तहसील बरमकेला क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया।

निरीक्षण के दौरान गौण खनिज चूनापत्थर का अवैध परिवहन करते हुए एक हाईवा वाहन क्रमांक CG-13-AR-6626 को पकड़ा गया। खनिज टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर थाना बरमकेला के सुपुर्द कर दिया।

बताया गया कि यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिनियम के तहत की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

खनिज विभाग की इस कार्रवाई से अवैध खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

विशाल सिंह राजपूत
राष्ट्रीय प्रवक्ता
बीजीएन 24 इण्डिया न्यूज़

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश