डब्बा में नहीं मिला डीजल, तो जनरेटर धक्का देकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक

डब्बा में नहीं मिला डीजल, तो जनरेटर धक्का देकर पेट्रोल पंप पहुंचा युवक

हंटरगंज में अनोखा विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

विशाल सिंह राजपूत
राष्ट्रीय प्रवक्ता
मो. : 7828630900
झारखण्ड न्यूज़

हंटरगंज (चतरा):
चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चतरा-डोभी मुख्य मार्ग पर स्थित डुमरी के भारत पेट्रोलियम “जिया फ्यूल सर्विस” पेट्रोल पंप पर एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां डब्बे में डीजल नहीं मिलने से नाराज़ एक युवक ने ऐसा कदम उठाया कि मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डुमरी निवासी रोहित कुमार बुधवार दोपहर अपने घर में आयोजित छठियार समारोह के दौरान डीजे चलाने के लिए इस्तेमाल हो रहे जनरेटर का डीजल खत्म हो जाने पर डब्बा लेकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे। लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने प्रशासनिक गाइडलाइन का हवाला देते हुए डब्बे में डीजल देने से इनकार कर दिया।

बताया गया कि कर्मचारियों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा कारणों से खुले डब्बे में पेट्रोल-डीजल देने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिसका पालन करना आवश्यक है।

इसके बाद युवक नाराज़ हो गया और विरोध जताने के लिए सीधे जनरेटर को धक्का देते हुए पेट्रोल पंप तक ले आया। वहां पहुंचकर उसने जनरेटर में ही डीजल भरवाया। यह नज़ारा देखकर पंप पर मौजूद लोग पहले तो चौंक गए, फिर किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

घटना के बाद पूरे हंटरगंज क्षेत्र में इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग युवक के विरोध के तरीके को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

हालांकि इस मामले में अब तक किसी प्रशासनिक कार्रवाई या आधिकारिक बयान की जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की किसी भी प्रकार की कमी से इनकार करते हुए लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश