महतारी वंदन योजना से बदली श्रीमती गंडाय वडडे की जिंदगी

महतारी वंदन योजना से बदली श्रीमती गंडाय वडडे की जिंदगी

आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास, परिवार को मिला संबल

रिपोर्टर नारायणपुर
प्रदीप नेताम
नारायणपुर छत्तीसगढ़

नारायणपुर, 14 मई 2026// छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इस योजना का लाभ लेकर ग्राम गोहाड़ा निवासी श्रीमती गंडाय वडडे आज आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार को नई मजबूती प्रदान की है और दैनिक जीवन की कई परेशानियां अब काफी हद तक कम हो गई हैं।
श्रीमती गंडाय वडडे बताती हैं कि पहले परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण घर की जरूरतों को पूरा करना कठिन हो जाता था। कभी बच्चों की पढ़ाई, तो कभी राशन और घरेलू खर्च की चिंता हमेशा बनी रहती थी। परिवार की सीमित आय में सभी जरूरतों को पूरा करना चुनौतीपूर्ण था। ऐसे समय में महतारी वंदन योजना उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई।


योजना के अंतर्गत नियमित रूप से मिलने वाली 1000 की सहायता राशि ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। अब वे घर के आवश्यक खर्च, राशन सामग्री, बच्चों की जरूरतों और अन्य दैनिक आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर पा रही हैं। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम हुआ है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि पहले छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब योजना की सहायता से वे स्वयं निर्णय लेने और जरूरतों को पूरा करने में सक्षम महसूस करती हैं। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे सोच-समझकर परिवार की भलाई में कर रही हैं।
श्रीमती गंडाय वडडे का कहना है कि महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना ग्रामीण और जरूरतमंद महिलाओं के लिए सहारा बन रही है। इससे महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता का एहसास हो रहा है।


उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने महिलाओं के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। आज वे पहले की तुलना में अधिक आत्मविश्वास के साथ परिवार की जिम्मेदारियों में भागीदारी निभा रही हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से जिले की हजारों महिलाओं को लाभ मिल रहा है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post