पेंड्रा के मेधावी विद्यार्थियों से वीडियो कॉल पर जुड़े छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना कि,,,,

पेंड्रा के मेधावी विद्यार्थियों से वीडियो कॉल पर जुड़े छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य कि कामना कि,,,,

संवाददाता – सौरभ साहू
दिनांक ,30/04/2026,
अम्बिकापुर जिला सरगुजा छत्तीसगढ़।।

सरगुजा अम्बिकापुर, दिनांक 30 अप्रैल 2026, को छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने अपने प्रभार क्षेत्र पेंड्रा के मेधावी विद्यार्थियों ताहिरा खान, भूमिका और ओंकार केवट से वीडियो कॉल के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट सफलता पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने विडियो काल के जरिए संवाद करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे प्रदेश सहित पेंड्रा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों के परिश्रम, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।


इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके अभिभावकों और गुरुजनों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे की पढ़ाई और जीवन में निरंतर सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दिए,,

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post