आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 377 लीटर महुआ शराब और 1705 किलो लाहन जब्त, 2 गिरफ्तार

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 377 लीटर महुआ शराब और 1705 किलो लाहन जब्त, 2 गिरफ्तार

बीजीएन 24 इंडिया न्यूज़
रायगढ़, 29 अप्रैल 2026। जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी श्री क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में कुल 377 लीटर से अधिक महुआ शराब और 1705 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया है।

कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पहले मामले में थाना चक्रधरनगर के मनुवापाली निवासी गोविंद सेठ (50 वर्ष) के पास से 18.720 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं दूसरे मामले में थाना घरघोड़ा अंतर्गत चारमार निवासी कांती बाई (46 वर्ष) के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत गैर-जमानती अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

आबकारी विभाग ने पिछले तीन दिनों में जिले के ग्रामीण और वन क्षेत्रों में भी व्यापक छापेमारी की। ग्राम बड़गांव (थाना तमनार), धरमपुरा व बिंजकोट (थाना चक्रधरनगर) और कर्रानारा (थाना खरसिया) के आसपास अवैध शराब निर्माण स्थलों पर कार्रवाई करते हुए कई भट्टियों को नष्ट किया गया। इस दौरान 344 लीटर महुआ शराब और 1705 किलोग्राम लाहन जब्त किया गया।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

कोमल साहू
बीजीएन 24 इंडिया
सिटी ब्यूरो चीफ
रायगढ़ (छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post