रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सख्त कार्रवाई, 11 मई तक चलेगा विशेष जांच अभियान

रायगढ़ में कॉस्मेटिक दुकानों पर सख्त कार्रवाई, 11 मई तक चलेगा विशेष जांच अभियान

बीजीएन 24 इंडिया
रायगढ़। जिले में आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं व खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कॉस्मेटिक दुकानों पर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान “सही दवा, शुद्ध आहार- यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत 11 मई तक जारी रहेगा।


सोमवार को शहर के प्रमुख क्षेत्रों में स्थित कई कॉस्मेटिक दुकानों—नवीन स्टोर, पुरानी हटरी, चांवला एजेंसी (हंडी चौक), मंगलचंद सत्यनारायण (गद्दी चौक), रूप नगर (घड़ी चौक) और मोटवानी कॉस्मेटिक (गौरीशंकर मंदिर रोड)—का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 और नियमावली 1945 के तहत खरीद-बिक्री से जुड़े सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के सख्त निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य नकली दवाओं, मिलावटी उत्पादों और अवैध कारोबार पर रोक लगाना है। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षित दवा उपयोग, शुद्ध खाद्य सामग्री और पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना भी इस अभियान की प्राथमिकता है।


विभाग ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में जिले भर में इस तरह की जांच और तेज की जाएगी, ताकि लोगों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

विशाल सिंह राजपूत
बीजीएन 24 इंडिया
राष्ट्रीय प्रवक्ता
जिला ब्यूरो चीफ रायगढ़(छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post