मुंबई में छत्तीसगढ़ के रोशन निषाद का जलवा, वर्ड पावर चैंपियनशिप में छठवां स्थान हासिल

मुंबई में छत्तीसगढ़ के रोशन निषाद का जलवा, वर्ड पावर चैंपियनशिप में छठवां स्थान हासिल

बीजीएन 24 इंडिया
ग्रामीण स्कूल के छात्र ने राष्ट्रीय मंच पर दिखाई प्रतिभा, शिक्षिका सुनीता यादव के मार्गदर्शन में मिली बड़ी सफलता

सारंगढ़-बिलाईगढ़ | 27 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी के छात्र रोशन निषाद ने मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर छठवां स्थान हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है।

रोशन निषाद ने पहले राज्य स्तर पर वर्ड पावर चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 2026 में जीत दर्ज कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई थी। इसके बाद मुंबई में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों—तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश और झारखंड के प्रतिभाशाली छात्रों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया।

शिक्षिका की मेहनत लाई रंग

इस सफलता के पीछे सहायक शिक्षक सुनीता यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो पहले से ही राज्य शिक्षक सम्मान और मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकृत पुरस्कार से सम्मानित हैं। उनके मार्गदर्शन, समर्पण और जुनून ने एक ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया।

संसाधनों की कमी के बावजूद बड़ा मुकाम

आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण परिवेश से आने वाले रोशन निषाद ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह साबित किया कि संसाधनों की कमी सफलता में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने अंग्रेजी के 25 से 30 अक्षरों वाले कठिन शब्दों को सहजता से पढ़कर अपनी दक्षता का परिचय दिया।

सपनों की उड़ान: गांव से महानगर तक

इस प्रतियोगिता के माध्यम से रोशन को पहली बार मुंबई जैसे महानगर का अनुभव, मेट्रो ट्रेन और वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर, साथ ही लक्जरी सुविधाओं में ठहरने का अवसर मिला जो उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा।

संस्था का योगदान

यह प्रतियोगिता मुंबई की प्रतिष्ठित संस्था लीप फॉरवर्ड निहार शांति पाठशाला फनवाला द्वारा आयोजित की गई, जो सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कार्यरत है। संस्था के फाउंडर प्रणिल नाइक और छत्तीसगढ़ कोऑर्डिनेटर रंजना केदार का इस उपलब्धि में विशेष योगदान रहा।

प्रशासन से मिला प्रोत्साहन

मुंबई रवाना होने से पहले रोशन निषाद और उनकी टीम ने कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे और जिला शिक्षा अधिकारी जे.आर. डहरिया से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था।

गौरव का पल

यह उपलब्धि न सिर्फ रोशन निषाद के लिए, बल्कि पूरे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व का विषय है। एक छोटे से गांव का छात्र आज राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अंग्रेजी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई मिसाल कायम कर रहा है।

पुष्पा
बीजीएन 24 इंडिया
सिटी ब्यूरो चीफ
रायगढ़ (छ. ग.)

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश

Latest Post