लोकेशन, सूरजपुर छत्तीसगढ़,
मो.बा.9977901194
स्लग- सोलर पंप खराब होने से पेयजल संकट,,अभय प्रताप सिंह ने कि मरम्मत कि मांग,,,
एकंर- जिले के भैयाथान,, विकासखंड भैयाथान के ग्राम करौंदामुड़ा,केवटाली, सत्यनगर और अधिनापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से संचालित पानी पंप कई महिनों से बंद पड़ा है।। और बढ़ती भीषण गर्मी और ग्रामीणजनो कि परेशानी में जहां बड़े जनप्रतिनिधि ऐसी समस्याओं से अवगत होते हुए भी कोई मदद के लिए आगे नहीं आया तभी इसकी जानकारी क्षेत्र के जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह को मिली उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंच कर जायजा लेते गहरी चिंता जताते हुए शासन प्रशासन से बंद पड़े सौर ऊर्जा से संचालित पंपों के मरम्मत कि मांग कि है।।


आपको बता दें कि पंप बंद होने से जल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हैं वहीं ग्रामीणों को घरेलू कार्य के लिए पानी दूर दराज के स्त्रोत से लाना पड़ रहा है।। ग्रामीणों के अनुसार सोलर पंप ही इन इलाकों में पेयजल का मुख्य साधन था।। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्थिति और गंभीर हो गई है।। वहीं मामले में करौंदामुड़ा के ओमप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि कई बार इस बारे में जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब मरम्मत कार्य में कोई पहल तक नहीं कि गई,, मामले को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जनपद सदस्य प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह, ने बताया कि केवटाली, सत्यनगर,अधिनापुर में लगी पानी टंकियां क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जिससे समस्या और बढ़ चुकी है,, उन्होंने कहा सोलर पंप बंद होने से पूरे क्षेत्र में गंभीर जल सकंट उत्पन्न हो गया है।। अब देखने वाली बात यह है कि इस मामले में जानकारी देने के बाद भी क्या उचित कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों को आखिर पानी कि समस्या कब निजात मिलती है, ये देखने वाली बात होगी।। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि केंद्र और राज्य सरकार जो बड़े बड़े वादे करती है क्या वह योजनाएं सिर्फ कागजों में संचालित हो रहे हैं।। क्या क्योंकि धरातल कि स्थिति तो कुछ और ही बयां करती है,,,
BGN.24 इंडिया न्यूज़ चैनल,,,
सरगुजा संभागीय ब्यूरो चीफ
शिव नाथ बघेल











