सियासी भूचाल,कांग्रेस के गढ़ में जेएमएम की सर्जिकल स्ट्राइक
दिग्गज नेता मुकेश ठाकुर ने हजारों समर्थकों संग थामा तीर-धनुष
20 वर्षों से जुड़े कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ मुकेश ठाकुर झामुमो में हूवे शामिल
पंचड़ा बाजार टांड़ में उमड़ा जनसैलाब, ढोल-नगाड़ों के साथ जेएमएम नेताओं का हुआ स्वागत
सैकड़ों महिला-पुरुषों ने ली जेएमएम की सदस्यता
सीसीएल चन्द्रगुप्त कोल परियोजना के विस्थापितों और रोजगार के मुद्दे पर हुंकार
वरीय संवाददाता/केरेडारी:हजारीबाग
बड़कागाँव/ हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड में रविवार को उस वक्त बड़ा सियासी उलटफेर हो गया, जब कांग्रेस के कद्दावर स्तंभ माने जाने वाले मुकेश ठाकुर ने अपने समर्थकों की भारी फौज के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया। कभी कांग्रेस का अभेद्य किला कहे जाने वाले पंचड़ा में झामुमो की इस धमाकेदार एंट्री ने विपक्षी खेमों में हलचल तेज कर दी है।पंचड़ा में दिखा झामुमो का दम,ग्राम पंचड़ा स्थित बाजार टांड़ में आयोजित इस भव्य मिलन समारोह में जनसैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नीतियों और जनहित के कार्यों से प्रभावित होकर– केरेडारी प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि और वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश कुमार ठाकुर ने कांग्रेस के साथ अपने 20 साल पुराने रिश्ते को तिलांजलि दे दी। उनके साथ क्षेत्र के सैकड़ों जागरूक महिला-पुरुषों और सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भी जेएमएम की सदस्यता ग्रहण की।
दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ शक्ति प्रदर्शन—

समारोह का संचालन राजेंद्र प्रसाद एवंम् संयुक्त रूप से किया गया, जहाँ जेएमएम के शीर्ष नेतृत्व ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मंच पर मुख्य रूप से फागु बेसरा केंद्रीय सचिव,
संजीव कुमार बेदिया जिला अध्यक्ष सह केंद्रीय सचिव,
सोनाराम मांझी केंद्रीय अध्यक्ष,नीलकंठ महतो जिला सचिव,संजय सिंह प्रखंड अध्यक्ष,
बड़कागांव,इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने इन नेताओं का स्वागत फूल-मालाओं व गुलदस्ते देकर और ढोल-नगाड़ों के साथ गर्मजोशी से किया।
हक़ और अधिकार की हुंकार—
संजीव कुमार बेदिया ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना और उत्खनन कार्य में लगी सुशी इंफ्रा कंपनी को आड़े हाथों लिया। अन्य नेताओं ने दो टूक कहा कि स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार, उचित मुआवजा और पुनर्वास नीति का लाभ दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों को आगाह करते हुए कहा- एकजुटता ही आपकी सबसे बड़ी ताकत है। बुनियादी सुविधाओं और अपने हक की लड़ाई के लिए सबको एक मंच पर आना होगा।

कांग्रेस को बड़ा झटका, ये चेहरे हुए शामिल—
मुकेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में झामुमो का दामन थामने वालों की फेहरिस्त काफी लंबी है। प्रमुख नामों में जीवन दास, सूरज उरांव, जितेंद्र दास, लखन साव, मनोज राम, पवन रविदास, साबिर हुसैन, छकन कुमार दास, और महिलाओं में पिंकी देवी, अनार देवी, यशोदा देवी, किरण देवी सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं। मुकेश ठाकुर जैसे अनुभवी चेहरे का पार्टी छोड़ना केरेडारी में कांग्रेस के लिए एक बड़ा शून्य पैदा कर सकता है। वहीं, जेएमएम ने इस सेंधमारी के जरिए यह साफ कर दिया है कि आगामी चुनावों के लिए उसने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है।मौके पर जेएमएम के दामन थामने वालों में,मनोज राम,महेश साव,छोटू साव,तेतर राम,प्रकाश राम,पवन रविदास,अरविंद ठाकुर,सुरेश साव,तुलानी कुमार,उमस्ति साव,दीपक दास,मनोज कुमार दास,संजय कुमार दास,मुकेश साव,विरेन्द्र कुमार,रतन साव,रामकिशन साव, मुमताज आलम, लालो साव, दशनी कुमारी, किरण देवी,अंशु कुमारी, मोनिका देवी, धनेश्वरी देवी एवंम् कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ झामुमो का दामन थामा है।











