थाना कुरूद एवं मगरलोड पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा- आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार…

स्लग …थाना कुरूद एवं मगरलोड पुलिस ने अवैध शराब पर कसा शिकंजा- आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपी गिरफ्तार…

रिपोर्टर .. रिजवान मेमन

लोकेशन … धमतरी

एकंर- जिले के थाना कुरूद एवं थाना मगरलोड क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है पहली कार्यवाही – थाना कुरूद थाना कुरूद को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भरदा भारतमाला ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। दबिश के दौरान आरोपी मंगल सोनवानी को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।


आरोपी के कब्जे से 28 पौवा देशी शराब कीमती 2,240/- रुपये एवं नगदी बिक्री रकम 200/- रुपये, कुल जुमला 2,440/- रुपये जप्त किया गया। वही दूसरी कार्यवाही थाना मगरलोड थाना मगरलोड को सूचना प्राप्त हुई कि चारभाठा स्कूलपारा में एक महिला द्वारा अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
आरोपिया को घर की बाड़ी में अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया।


आरोपिया के कब्जे से 23 पौवा मसाला एवं प्लेन शराब कीमती 2,220/- रुपये तथा बिक्री रकम 720/- रुपये, कुल जुमला 2,940/- रुपये जप्त किया गया आरोपिया के विरुद्ध थाना मगरलोड व थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश