छत्तीसगढ़ बजट 2026: बस्तर को विकास की नई दिशा — सांसद महेश कश्यप

संभागीय ब्यूरो चीफ गणेश कुमार मानिकपुरी

प्रेस विज्ञप्ति
छत्तीसगढ़ बजट 2026: बस्तर को विकास की नई दिशा — सांसद महेश कश्यप
कोंडागांव, 2 मार्च। जिला मुख्यालय स्थित न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में महेश कश्यप ने छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026 को बस्तर अंचल के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुखी बताया। उन्होंने कहा कि फरवरी–मार्च 2026 सत्र में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सर्वांगीण उत्थान की दिशा में ठोस कदम है।


सांसद ने बताया कि शिक्षा और युवा सशक्तिकरण पर विशेष फोकस किया गया है। बस्तर संभाग के जगरमुडा और अबूझमाड़ में एजुकेशन सिटी की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यालय, आईटीआई, छात्रावास और शिक्षकों के आवास विकसित किए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना के तहत 150 स्कूलों के उन्नयन के लिए 100 करोड़ रुपये निर्धारित हैं। इसके अलावा निशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग के लिए 33 करोड़ और समग्र शिक्षा अभियान के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।


कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए इंद्रावती नदी पर मटनार और देऊरगांव में दो बैराज तथा 68 किलोमीटर लंबी नहर निर्माण हेतु 2024 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे लगभग 32 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, कृषि पंप सब्सिडी के लिए 6700 करोड़ तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए 820 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।
महिला सशक्तिकरण के तहत महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अधोसंरचना विकास के अंतर्गत बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट उन्नयन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल जीवन मिशन और आवास योजनाओं के लिए भी पर्याप्त राशि तय की गई है।


प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, नपा अध्यक्षा नरपति पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सुराना, गौपाल दीक्षित, अनीता पोयाम, हिना श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नागेश देवांगन और बंटी नाग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संभागीय ब्यूरो चीफ गणेश कुमार मानिकपुरी के साथ बने रहने के लिए हमारे चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें और हमारे whtshapp ग्रुप में जुड़े रहें धन्यवाद !

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश