कुदरगढ़ महोत्सव में विकास का महाकुंभ: सीएम साय का कल बड़ा दौरा, 185 करोड़ की देंगे सौगात

कुदरगढ़ महोत्सव में विकास का महाकुंभ: सीएम साय का कल बड़ा दौरा, 185 करोड़ की देंगे सौगात

संभागीय ब्यूरो चीफ शिव नाथ बघेल -9977901194

कुदरगढ़ महोत्सव में विकास का महाकुंभ: सीएम साय का कल बड़ा दौरा, 185 करोड़ की देंगे सौगात

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत और विकास की धड़कन 21 मार्च को सरगुजा संभाग में तेज होने जा रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे को लेकर जहां प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं जनता की नजर खासतौर पर सूरजपुर जिले के कुदरगढ़ महोत्सव पर टिकी हुई है. सवाल यही- क्या इस बार कुदरगढ़ से विकास का बड़ा संदेश निकलेगा?

मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11:50 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे. यहां दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक 2026’ का शुभारंभ करेंगे. 21 से 23 मार्च तक चलने वाले इस ओलंपिक में 12 खेल विधाओं में 2000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. खास बात यह कि विजेताओं को राज्य की खेल अकादमियों में सीधा प्रवेश मिलेगा—यानी यह आयोजन सिर्फ खेल नहीं, भविष्य गढ़ने का मंच भी है.

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:40 बजे राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में आयोजित ‘राज्य स्तरीय तिलहन-किसान मेला 2026’ का उद्घाटन करेंगे. यह मेला किसानों के लिए नई तकनीक, बीज और योजनाओं की जानकारी का बड़ा प्लेटफॉर्म साबित होगा. कृषि विभाग और इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संयुक्त आयोजन से इस कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया जा रहा है.

लेकिन असली रोमांच कुदरगढ़ में…
उड़ान भरकर मुख्यमंत्री 3 बजे सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड स्थित कुदरगढ़ पहुंचेंगे, जहां ‘कुदरगढ़ महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ होगा. यहां माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहने वाला है—धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक रंग और विकास का संगम एक साथ देखने को मिलेगा. सबसे बड़ा आकर्षण होगा 185 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से 76 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन. इनमें 52 कार्यों का लोकार्पण और 24 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है. यह सौगात जिले के बुनियादी ढांचे, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है.

झमाझम उत्सव, सुरक्षा कड़ी, नजरें टिकीं

कुदरगढ़ महोत्सव को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जनसमूह के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की जा रही है. सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धार्मिक अनुष्ठानों और जनसभा के साथ यह महोत्सव इस बार पहले से कहीं अधिक भव्य होने जा रहा है. स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है. उनका मानना है कि मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल विकास की नई सौगात लाएगा, बल्कि कुदरगढ़ महोत्सव को राज्य स्तर पर नई पहचान भी देगा.

शाम तक लौटेंगे रायपुर

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे कुदरगढ़ से रवाना होकर 5:35 बजे रायपुर पहुंचेंगे. अब सबकी नजर इस बात पर है कि कुदरगढ़ की धरती से मुख्यमंत्री कौन-कौन सी नई घोषणाएं करते हैं और क्या यह दौरा सरगुजा-सूरजपुर के विकास की नई इबारत लिखेगा. फिलहाल माहौल एक ही बात कह रहा है—21 मार्च को कुदरगढ़ में उत्सव भी होगा

Share it :
वन विभाग और वाइल्ड लाइफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तेंदूआ खाल की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश