कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

लोकेशन: कोरबा (छत्तीसगढ़)
ब्यूरो चीफ: नरेंद्र वाकड़े की रिपोर्ट


कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


कोरबा। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदक से सीधे संवाद कर समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरणों का शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


जनदर्शन में आधारभूत संरचना एवं राजस्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें नई सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण, विद्युत आपूर्ति, फौती नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, मुआवजा, पेंशन, तालाब गहरीकरण, अतिक्रमण हटवाने तथा बिजली बिल संशोधन से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे।


कलेक्टर ने सभी मामलों के समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण पर जोर देते हुए अधिकारियों को प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनदर्शन शासन और जनता के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पाता है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share it :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Get free tips and resources right in your inbox, along with 10,000+ others

Categories

भ्रष्टाचार

मनोरंजन

राजनीति

लाइफस्टाइल

धार्मिक

गुनाह

खेल

देश

प्रदेश